rashtrya ujala

Showing posts with label न्यूज़ फिलम. Show all posts
Showing posts with label न्यूज़ फिलम. Show all posts

Thursday, August 14, 2008

जब रनबीर ने बिपाशा को कहा सबसे सेक्सी




रनबीर ऐंड बिपाशा बसु।

निर्मेश त्यागी
दीपिका के लिए ख़बर बुरी है। दीपिका पादुकोण के प्यार रनबीर ने लगता है दीपिका से छिटकने की तैयारी कर ली है! इस बात को मानने की पुख्ता वजहें हैं। दरअसल, हुआ यूं कि रनबीर ने ज़ूम चैनल पर अपनी नई फिल्म ‘ बचना-ए-हसीनो ’ के प्रमोशन के दौरान यह खुल्लम खुल्ला ऐलान कर दिया कि बॉलिवुड में बिपाशा बसु उन्हें सबसे सेक्सी और हॉट लगती हैं। रनबीर इस बात से भी बेपरवाह रहे कि शो में दीपिका भी मौजूद हैं।
बॉलिवुड गलियारों में गूंज रही बातों पर यकीन करें तो दीपिका और रनबीर की खास दोस्ती में दरार पड़ सकती है। हाल ही में एक टीवी रिएलिटी शो के दौरान दीपिका का चेहरा तब फक पड़ गया था, जब रनबीर ने दीपिका की मौजूदगी में बिपाशा बसु के हाथों में हाथ डालकर शो से एग़्जिट किया। माना जा रहा है कि इन बातों से इस हॉट कपल का हॉट रिश्ता ठंडा पड़ सकता है। ज़ूम टीवी पर प्रोग्राम के दौरान जहां बचना-ए-हसीनो की स्टार बिपाशा, मिनिषा लांबा ने जहां रनबीर की खूब खिंचाई की वहीं, दीपिका ने हरबार रनबीर से मदद चाही। शो की शुरुआत में रनबीर कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को ‘ द ब्यूटीफुल दीपिका पादुकोण ’ कहते हुए इंट्रोड्यूस किया। इस पर बिपाशा ने रनबीर से शिकायत भरे अंदाज में कहा कि रनबीर को मिनिषा का इंट्रोडक्शन भी ऐसे ही देना चाहिए था। इस बात पर दीपिका पादुकोण कहां चुप बैठने वाली थीं। दीपिका ने बिपाशा से कहा कि रनबीर ने तो उन्हें सेक्सी और हॉट कह दिया है। फिर कैसी शिकायत? इन बातों के बीच जब रनबीर को लगा कि दीपिका कहीं अपसेट न हो जाएं, तो रनबीर ने कहा कि-ओके, हॉट, ब्यूटीफुल ऐंड सेक्सी दीपिका पादुकोण। यह सुनकर दीपिका खुश हो गईं। प्रोग्राम के दौरान मौज-मस्ती के साथ सितारों ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए अपने तजुर्बे भी शेयर किए। रनबीर ने बताया कि उन्होंने किस तरह स्वीमिंग पूल में कूदकर पानी से अपने डर (हाइड्रोफोबिया) पर जीत हासिल की।
वहीं, मिनिषा ने बताया कि किस तरह उन्होंने बेहद ठंड के बीच एक सॉन्ग सीक्वंस को शूट किया। इस दौरान उनकी राहत के लिए सिर्फ गर्म पानी की एक बोतल थी। बिपाशा ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें अपने दांतों का किस तरह से रूट कैनाल कराना पड़ा। बिपाशा ने बताया कि रूट कैनाल कराते समय उन्होंने अपने डेंटिस्ट को कॉन्फरन्स कॉल करने को कहा था।