rashtrya ujala

Showing posts with label film. Show all posts
Showing posts with label film. Show all posts

Sunday, August 10, 2008

मल्लिका को ब्वायफ्रेंड की तलाश

निर्मेश त्यागी

नई दिल्ली। बालीवुड की शोख अभिनेत्री मल्लिका शेरावत शुक्रवार को दर्शकों को गुदगुदाने के मकसद से सिनेमाघरों के पर्दे पर उतरीं। अगली और पगली के जरिए उन्होंने लोगों को हंसाने की कोशिश की, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में काफी दर्द छिपा है। इस दर्द का खुलासा मल्लिका ने एक इंटरव्यू में कहा है।इंटरव्यू में मल्लिका ने परिवार से अलग-थलग पड़ने और कोई ब्वायफ्रेंड न होने की वजह से अपने एकाकीपन के बारे में खुल कर कहा है। उन्होंने यहां तक कहा है कि वह शादी करना तो चाहती ही हैं, लेकिन कोई सही लड़का नहीं मिल रहा है। उन्होंने बातों ही बातों में इस काम में मीडिया को सहयोग करने के लिए भी कह डाला।

लारा के प्रेम का गहराता रंग

अभिनेत्री लारा दत्ता आजकल यही कहती फिर रही हैं कि वे अपना सारा ध्यान फिलहाल अपने करियर पर ही लगा रही हैं, लेकिन प्रश्न यह है कि क्या यह सच है? शायद नहीं! क्योंकि लारा के करीबी लोगों का कुछ और मानना है। वे तर्क देते हैं, लारा दत्ता करियर के साथ ही अपनी लव-लाइफ को लेकर भी आजकल बेहद गंभीर हो गई हैं। वे प्यार के खूबसूरत अहसास का अनुभव फिर से कर रही हैं। उनकी जिंदगी में डिनो मोरिया की अहमियत आजकल काफी बढ़ गई है।उल्लेखनीय है कि केली दोरजी से अलगाव होने के बाद लारा एक तरह से तनहा जिंदगी ही जी रही थीं। बाद में धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां डिनो से हो गई। फिलहाल वे पूरी कोशिश में हैं कि उनकी और डिनो की प्रेम कहानी पर पर्दा पड़ा रहे, लेकिन डिनो हैं कि वे अपने प्यार को छुपा नहीं पा रहे हैं! अभी पिछले दिनों की बात है। लारा बहामास में फिल्म ब्लू की शूटिंग कर रही थीं। डिनो उन्हें बिना सूचित किए वहां उनके फिल्म के सेट पर पहुंच गए। लारा उन्हें अचानक वहां देख हैरान रह गई। वहां इन दोनों प्रेमियों का मिलन हुआ और दोनों ने काफी समय साथ भी गुजारा। कहा यह भी जा रहा है कि लारा और डिनो दोनों ही प्यार में धोखा खा चुके हैं, इसलिए इस बार वे जल्दबाजी के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। एक-दूसरे को बखूबी समझ लेने के बाद ही अपने प्यार का ऐलान दुनिया के सामने करेंगे। मॉडलिंग पृष्ठभूमि से आने वाले लारा और डिनो के प्रेम का रंग धीरे-धीरे गहरा होता जा रहा है। हालांकि इन दोनों से जब भी इनकी प्रेम कहानी के बारे में पूछा जाता है, तो दोनों खुद को एक-दूसरे का सिर्फ अच्छा दोस्त बताते हैं। बहरहाल, देखते हैं कि कब तक इन दोनों का प्यार दोस्ती की ओट में छुपा रहता ह

फरहान और कुणाल की रिश्तेदारी

मुंबई। निर्देशक कुणाल कोहली और फरहान अख्तर न केवल अच्छे दोस्त हैं बल्कि दोनों रिश्तेदार भी हैं। इसके पीछे कोहली के कुत्ते की मेहरबानी है।फिल्म हम तुम के निर्देशक कोहली ने कहा, फरहान और मैं रिश्तेदार नहीं है। मेरे लेब्राडोर फोब कुत्ते के दो पिल्ले फरहान के घर के हिस्से हैं। उन्होंने कहा, फरहान जब मेरे सेट पर आए तभी से यह सब शुरू हुआ। मैंने उन्हे बताया कि मेरे कुत्ते के दो पिल्ले पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कुत्ते के लिए उनसे झगड़ रही है। इसके दो दिन बाद कोहली के पास फरहान का फोन आया और फरहान की बेटी कोहली के घर से दोनों पिल्लो को ले गई, और दोस्ती रिश्तेदारी में बदल गई, क्यों हुए न दोनों दोस्त रिश्तेदार!

Thursday, August 7, 2008

मल्लिका शेरावत बनेंगी बेगम सुमरो


मल्लिका

वो एक ऐसी हस्ती थी जो मुग़ल दरबार में वेश्या थी पर फिर वो अपनी सेना की कमांडर बनी और मेरठ के पास अपने रजवाड़े की मालिक भी। बेगम सुमरो की दास्ताँ अब तक अनकही है.
तिगमांशु धूलिया ने अब तक दग़ाबाज़ी और अपराध पर फ़िल्में बनाई हैं लेकिन अब वे बेगम सुमरो जैसी हस्ती पर फ़िल्म बनाने जा रहे हैं।18वीं सदी की इस हसीन शख़्सियत को पर्दे पर मल्लिका शेरावत से बेहतर कौन उतार सकता है. मल्लिका इस तरह की कॉस्ट्यूम ड्रामा फ़िल्मों से अंजान नहीं है अगर आप जैकी चैन की मिथ की गिनती करें जिसमें मल्लिका बस झलक दिखला के कहीं खो गई थीं.लेकिन अब वो वाक़ एक ऐतिहासिक किरदार निभाने जा रही हैं- एक ऐसा रोल जिसे कोई भी हीरोइन निभाना चाहेगी.मल्लिका को फ़िल्म में लेने की बात की पुष्टि करते हुए तिगमांशु कहते हैं, "हाँ मल्लिका मेरी फ़िल्म में बेगम सुमरो का रोल कर रही हैं. ज़ी फ़िल्म का निर्माण करेगा. अगले साल उनकी डेट्स बुक कर ली गई हैं."हीरो के रोल के लिए तिगमांशु धूलिया वेल्श अभिनेता जॉन रिस-डेविस से बात कर रहे हैं.
शिल्पा- ऐश्वर्या साथ साथ



बच्चन परिवार का अनफ़ॉरगेटेबल टूयर कुछ और यादगार होने जा रहा है. बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियाँ- दोनों मंगलौर से यानी ऐश्वर्या और शिल्पा शेट्टी एक साथ नज़र आएँगी. लंदन के ओ-2 एरिना में होने वाले शो में दोनों साथ काम करेंगी.शिल्पा हाल ही में बच्चन परिवार के टूयर में शामिल हुई हैं. लंदन में होने वाले आयोजन में शिल्पा और ऐश्वर्या 23 और 24 अगस्त को प्रस्तुति देंगी.आख़िरी दौर में बच्चन परिवार के इस दौरे में शामिल होने के बारे में शिल्पा ने क्यों सोचा?शिल्पा कहती हैं, "ये आख़िरी दौर में नहीं हुआ. पिछले कुछ समय से बातचीत चल रही थी. अब सहमति हो गई है. मैं इस दौरे का इंतज़ार कर रही हूँ. प्रीटि ज़िंटा भी इसमें शामिल हैं, वो भी बेफ़िक्र लड़की हैं. जहाँ तक ऐश्वर्या की बात है हम दोनों मंगलौर से हैं. उनके साथ स्टेज पर जाने के मौके का भी मैं इंतज़ार कर रही हूँ. "टूयर के अमरीका वाले हिस्से में माधुर दीक्षित भी रहेंगी.

ज़ीनत का दम और मल्लिका का हुस्न


ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दो दिन के लिए अमरीका से मुबंई आए
बुधवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लोग ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को देखकर हैरान रह गए.

उन्हें तो अन्फ़ॉरगेटबल टूर के तहत अमरीका में होना चाहिए था? लेकिन परिवार के बाक़ी सदस्यों को पीछे छोड़ अभिषेक और ऐश्वर्या को अचानक मुंबई आना पड़ा.दरअसल ओमेगा कंपनी ने भारतीय ओलंपिक टीम के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया था और अभिषेक इस कंपनी के ब्रैंड एम्बैसडर हैं.रात्रिभोज के बाद दोनों तुरंत वापस अमरीका चले गए जहाँ बच्चन परिवार का वर्ल्ड टूर चल रहा है.

अगली और पगली में ज़ीनत अमान

अगली और पगली में ज़ीनत अमान दिखेंगी

अगर इन दिनों रणवीर शौरी की आँखो में अलग ही सुरूर नज़र आ रहा तो इसकी ख़ास वजह है. उन्होंने हाल ही में ज़ीनत अमान के साथ काम किया है.ज़ीनत अमान ने अपने करियर में कभी किसी फ़िल्म में विशेष भूमिका नहीं निभाई( हम किसी से कम नहीं को छोड़कर जहाँ उन्होंने क़व्वाली की थी). लेकिन अगली और पगली में वो विशेष भूमिका करने के लिए तैयार हो गईं.ज़ीनत फ़िल्म में हीरो और हीरोइन के बीच चल रही नोक-झोंक को ख़त्म करवा सुलह सफ़ाई करवाती हैंरणवीर कहते हैं, "ज़ीनत फ़िल्म के आख़िर में आती हैं। जब मैने उन्हें देखा त़ुदो चूँटी काटनी पड़ी। वे एकदम लाजवाब हैं। मैं हमेशा सपना देखता था कि उनके साथ काम कर रहा हूँ."ज़ीनत फ़िल्म में मल्लिका और रणवीर दोनों के परिवार की दोस्त हैं जो आख़िर में ही आती हैं- दोनों को मिलाने के लिए।बताया जा रहा है कि मल्लिका भी ज़ीनत के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और हमेशा से ही उनकी फ़ैन रही हैं।एक सूत्र के मुताबिक़ जब ज़ीनत अमान सेट पर आती हैं तो मल्लिका समेत हर कोई पृष्ठभूमि में चला जाता है।ज़ीनत अमान के साथ काम करने के बारे में रणवीर बताते हैं, "फ़िल्म में मल्लिका से इतने तमाचे खाने के बाद अचानक ज़ीनत जी मेरा गाल खींच रही थीं. कमाल का अनुभव था. सपने के सच होने जैसा है. मेरे सब साथी मुझे ईष्या से देख रहे हैं."

गोविंदा का लंदन प्रेम


निर्देशक तिगमांशु धूलिया का सपना मानो सच हो गया है. जिस अभिनेता के साथ वो हमेशा काम करना चाहते थे अब आख़िरकर वे उनके साथ काम करने जा रहे हैं.लंदन जाने से पहले तिगमांशु धूलिया ने बताया, "मैं मुंबई आया ही इसलिए था कि गोविंदा के साथ काम कर सकूँ. मैने उनकी सारी फ़िल्में देखी हैं. मेरी पसंदीदा फ़िल्म है ज़ुल्म की हुकूमत. ये गॉडफ़ादर की रीमेक है, गोविंदा ने इसमें ज़बरदस्त काम किया है. "उनकी फ़िल्म शोमैन की शूटिंग लंदन में ही होगी. तिगमांशु और उनकी क्रू के कई सदस्य लंदन पहुँच चुके हैं लेकिन वीज़ा मिलने में हो रही देरी के कारण गोविंदा मुंबई में ही अटक गए.गोविंदा कहते हैं, "एक हफ़्ते तक तो समझ में ही नहीं आया कि वीज़ा में देरी क्यों हो रही है. पर अब वीज़ा आ गया है और मैं शोमैन की शूटिंग के लिए जा रहा हूँ. ये फ़िल्म टेलीवि़ज़न पर होने वाले स्टिंग ऑपरेशन और दूसरी फर्ज़ी घटनाओं के बारे में है. तिमगांशु धूलिया के साथ करने का मौका तो ही है, साथ में मेरा रोल बेहतरीन है लेकिन ज़्यादा उत्साहित इसलिए हूँ कि शूटिंग लंदन में हो रही है. "गोविंदा को लंदन से बहुत लगाव है. उन्होंने बताया, " पहले धर्मेंद्र जी ऐसे अभिनेता थो जिन्हें लंदन में समय बिताना पसंद था, अब मैं हूँ. मैं लंदन जाने के बहाने ढूँढता रहता हूँ."

रणबीर और कैटरीना फिर साथ-साथ

कैटरीना और रणबीर दो फ़िल्मों में दिखेंगे

लगता है कैटरीना कैफ़ रणबीर कपूर के साथ ज़्यादा काम न कर पाने की भरपाई कर रही हैं.यशराज की फ़िल्म बचना ए हसीनों से उनका रोल हटा दिया गया था लेकिन अब दोनों दो फ़िल्मों में एक साथ नज़र आएँगे.राज कुमार संतोषी की अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी के बाद अब दोनों प्रकाश झा की फ़िल्म राजनीति में काम करने वाले हैं.ये एक राजनीतिक थ्रिलर है जिसमें अजय देवगन और मनोज बाजपयी भी होंगे।

डेल्ही बेली में इमरान ख़ान

इमरान ख़ान को जाने तू या जाने में काफ़ी पसंद किया गया

आमिर ख़ान के निर्माण में बन रही डेल्ही बेली की कास्टिंग को लेकर कशमकश समाप्त हो गई है.मुख्य भूमिका के लिए आख़िरकर इमरान ख़ान को लिया गया है. इमरान अपने मामू की फ़िल्म के लिए अक्तूबर से शूटिंग शुरू करेंगे.इमरान की पहली फ़िल्म जाने तू या जाने न हाल ही में रिलीज़ हुई थी और फ़िल्म को ख़ासी सफलता मिली है. इमरान ख़ान को भी बेहद पसंद किया गया है.

पार्टनर का सिक्वेल


हाल ही में हुई घटनाओं के बाद इन दिनों सलमान ख़ान थोड़ा अलग-थलग पड़े हुए हैं लेकिन गोविंदा अब भी उनके साथ खड़े हैं. ये प्यार दोतरफ़ा है. सलमान भी अक्सर कहते रहते हैं कि वो गोविंद के लिए कुछ भी कर सकते हैं. सलमान गोविंदा को गोविंद कहकर पुकारते हैं.सलमान के बारे में गोविंदा कहते हैं, "वे बड़े प्यारे इंसान हैं. मैं इस रिश्ते पर काला धागा बाँध रहा हूँ. किसी की नज़र न लगे. दोनों पिछले साल की हिट फ़िल्म पार्टनर के सिक्वेल में नज़र आने वाले हैं."गोविंदा ने बताया, "डेविड धवन निर्देशक हैं और सोहेल भाई निर्माता हैं. दर्शकों को हम लोगों की जोड़ी बहुत पसंद आई थी. दरअसल पार्टनर की जोड़ी तो कई सिरीज़ कर सकती है. फ़िल्म मार्च 2009 में शुरू होगी."

पंजाबी फ़िल्म में नज़र आएँगी प्रीति ज़िंटा

थिएटरों तक अपनी फ़िल्म पहले ले जाने की दौड़ में रजनीकांत शाहरुख़ खान से जीत गए हैं. अब आशंका जताई जा रही है कि रजनीकांत की तमिल फ़िल्म कुसेलन को डब किया जाएगा और उसे कुलेसन की ही हिंदी संस्करण बिल्लू बारबर से पहले रिलीज़ कर दिया जाएगा.
कुसेलन एक हिट मलयालम फ़िल्म का तमिल संस्करण है. ये एक सुपरस्टार और उसके गाँव के नाई की कहानी है. लेकिन हिंदी वर्ज़न बनाने वाले प्रियदर्शन इससे चिंतित नहीं हैं.वे कहते हैं, "हमने बिल्लू बारबर पहले ही ख़त्म कर ली थी. लेकिन शाहरुख़ आईपीएल में व्यस्त हो गए. हमें कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता."प्रियदर्शन कहते हैं कि मूल मलयालम फ़िल्म कुसेलन और बिल्लू बारबर दोनों से अलग थी. मलयालम फ़िल्म की कहानी प्रियदर्शन के सहायक श्रीनिवासन ने लिखी थी.प्रियदर्शन के मुताबिक, "श्रीनिवासन ने मुझसे बातचीत के बाद तमिल फ़िल्म के अधिकार किसी और को दे दिए. वे लोग रजनीकांत के साथ फ़िल्म बनाना चाहते थे. इसलिए हम मान गए. लेकिन अनुबंध में लिखा गया है कि कुसेलन को किसी और भाषा में डब नहीं किया जा सकता. इसी तरह मेरी फ़िल्म को निर्माता शाहरुख़ खान हिंदी के अलावा दूसरी भाषा में नहीं डब कर सकते."

पंजाबी फ़िल्म में प्रीति

प्रीति ने पंजाबी फ़िल्म में काम किया है

दीपा मेहता की फ़िल्म 'हेवन ऑन अर्थ' टोरंटो फ़िल्म फ़ेस्टिवल में छह सितंबर को प्रतिष्ठित एल्गिन थिएटर में दिखाई जाएगी.दीपा बताती हैं, "टोरंटो फ़िल्म फ़ेस्टिवल में सीरियस सिनेमा के लिए ये बड़ा ही प्रतिष्ठित थिएटर है. पिछले साल 'नो कंट्री फ़ॉर ओल्ड मेन' का भी यहीं प्रीमियर हुआ था. मुझे गर्व है कि इस साल मेरी फ़िल्म विशेष सेक्शन के तहत यहाँ दिखाई जाएगी."दीपा मेहता का कहना है कि फ़िल्म की अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा अन्फ़ॉरगेटबल टूर के बाद स्क्रिनिंग के लिए टोरंटो जाएँगी और वहीं पर डबिंग करेंगी.ये पंजाबी फ़िल्म है और वितरक रवि चोपड़ा के कहने पर इसे हिंदी में भी डब किया जाएगा.हालांकि दीपा कहती हैं कि हिंदी संस्करण की कम जगह ही स्क्रिनिंग की जाएगी.दीपा ने बताया, "अब ऐसे लोगों की तलाश है जो पंजाबी चरित्रों की ठीक से डबिंग कर सकें. प्रीति को छोड़कर फ़िल्म के सारे कलाकार टोरंटो से हैं, वे या तो अंग्रेज़ी बोल सकते हैं या पंजाबी."फ़िल्म की हिंदी डबिंग का कामकाज देखने के लिए दीपा अगले हफ़्ते मुंबई आने वाली हैं.

वज़न बढ़ाया रणवीर शोरी ने


रणवीर आने वाली फ़िल्म के लिए वज़न बढ़ा रहे हैं

रणवीर शोरी इन दिनों बेडौल से क्यों नज़र आ रहे हैं? दरअसल अगली और पगली में दुबले पतले लगने वाले रणवीर अपनी नई फ़िल्म के लिए इनदिनों आलू, चॉटलेट, चावल खा रहे हैं और ख़ूब बीयर पी रहे हैं.निर्देशक रजत कपूर ने फ़िल्म के लिए रणवीर को कम से कम 12 किलो वज़न बढ़ाने के लिए कहा है और वो भी जल्द. रजत कपूर ने रणवीर के फ़िल्मी करियर में काफ़ी मदद की है और वे उन्हें ना नहीं बोल सकते.जब रजत कपूर ने मिथ्या में रणवीर शोरी को दमदार रोल दिया था तो साथ में शर्त रखी कि अगली फ़िल्म के लिए उन्हें जल्द से जल्द वज़न बढ़ाना होगा.रणवीर कहते हैं, "ये तभी हुआ जब मैं अगली और पगली की शूटिंग कर रहा था जहाँ मुझे दुबला दिखना था. एक रोल के लिए मैं वज़न बढ़ा रहा था तो दूसरे के लिए मुझे दुबला दिखना था."रणवीर कहते हैं कि रजत कपूर के लिए वे लीक से हटकर कुछ भी कर सकते हैं. मणि रत्नम की फ़िल्म गुरु के लिए अभिषेक बच्चन ने भी वज़न बढ़ाया था.

उपेन की डबिंग समस्या


ये एक आदत सी बन गई है जिससे बाहर निकलना कठिन साबित हो रहा है. अब तक उपेन पटेल ने जिन फ़िल्मों में भी काम किया है, उनकी आवाज़ किसी डबिंग कलाकार ने डब की है.उन्होंने सोचा था कि 'मनी है तो हनी है' से चीज़ें बदलेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. निर्माता कुमार मंगत ने फ़िल्म 123 के बाद उपेन की आवाज़ एक बार फिर डब करवाई है.पूछने पर उपेन बताते हैं, "इस बात का जवाब निर्माता ही दे सकते हैं कि मेरी आवाज़ क्यों डब करवाई गई. मैं कोई मुद्दा खड़ा करना नहीं चाहता. इसके बजाय मैं अपने लॉस एंजेलेस दौरे की बात करना चाहूँगा जहाँ 10 अगस्त को मुझे आज़ादी दिवस की परेड के लिए बतौर ग्रैंड मार्शल बुलाया गया है."इस परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में हिस्सा लेने वाले उपेन पहले पुरुष बॉलीवुड सितारे हैं. उपेन कहते हैं कि इससे पहले बिपाशा बासु जैसी अभिनेत्रियों को बुलाया जा चुका है और वे बेहद ख़ुश हैं.इसके अलावा ख़ुशी का एक और कारण है मुंबई में पाली हिल पर वो घर जिसे उपेन बनवा रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि घर का डिज़ाइन इंटरनेट के ज़रिए दुबई के एक डिज़ाइनर एरिक मुथेज़ा बना रहे हैं.उपेन बताते हैं, "वे कभी मेरा घर देखने नहीं आए. मैने ईमेल पर उन्हें डिज़ाइन का ब्यौरा दिया और उन्होंने मुंबई में अपने सहायकों को बता दिया कि क्या करना है. सब कुछ बहुत ख़ूबसूरत बन पड़ा है."लगता है कि लॉंग-डिसटेंस रिश्ते उपेन की किस्मत में ही हैं. उनकी ब्राज़ीलियन गर्लफ़्रेंड कमिला इटली में रहती हैं और उनसे मिलने का कम ही मौका मिलता है.जब से दोनों का रिश्ता हुआ है, कमिला इटली में है और उपेन मुंबई में. अब भी उपेन लॉस एजेंलेस से लंदन के ज़रिए वापस आएँगे और अपने परिवार से मिलेंगे लेकिन इटली जाने की उनकी कोई योजना नहीं है.

सैफ़ के साथ काम करेंगे राहुल खन्ना



पिछले कई सालों से राहुल खन्ना मसाला या व्यावसायिक फ़िल्मों से दूर रहे हैं. अब वे सैफ़ अली खान के साथ काम करने वाले हैं.इम्तियाज़ अली की फ़िल्म में उनका ख़ास रोल है. अनुबंध के तहत राहुल ज़्यादा तो नहीं बता सकते लेकिन सैफ़-दीपिका की इस फ़िल्म में उनकी अहम भूमिका है.इस बारे में सैफ़ कहते हैं," हमें कोई ऐसा अभिनेता चाहिए था जिसमें गरिमा हो, क्लास हो, अच्छी शैक्षिक पृष्टभूमि हो. राहुल हमारी पहली पसंद थी. उन्होंने भी हाँ कह दी."राहुल का रोल कितना बड़ा होगा इस पर सैफ़ का कहना है, "राहुल का रोल फ़िल्म में अहम अहम है. अगर फ़िल्म को असरदार होना है तो राहुल को असरदार होना पड़ेगा."

दीप्ति नवल बनी निर्देशक



नंदिता दास के बाद अब अभिनेत्री दीप्ति नवल भी निर्देशक बनने की तैयारी में हैं. पेंटिंग, कविता, अभिनय में हाथ आज़मा चुकी दीप्ति 'दो पैसे की धूप चार आने की बारिश' नाम से फ़िल्म बनाएँगी.वैसे पहले वो माधुरी दीक्षित के साथ फ़िल्म बनाने वाली थीं। वे बताती हैं, "उस फ़िल्म की कहानी अलग थी लेकिन माधुरी यशराज की फ़िल्म आजा नचले में व्यस्त हो गईं. वे चाहती थीं कि मैं अमरीका जाकर शूटिंग करूँ. लेकिन स्क्रिप्ट की मांग थी कि शूटिंग हिमाचल में हो. सो फ़िलहाल के लिए उस फ़िल्म को एक तरफ़ रख दिया है."नई फ़िल्म 'दो पैसे की धूप चार आने की बारिश' के बारे में दीप्ति कहती हैं, "ये विचार तो दिमाग़ में था ही. निर्माताओं ने कहा कि मैं पूरी कहानी लिखूँ. स्क्रीनप्ले एक महीने में तैयार हो गया. ये तीन चरित्रों की कहानी है जिसमें एक छोटा बच्चा भी है."दीप्ती ने बताया, "पहले मैं मनीषा के बजाय किसी और अभिनेत्री को लेना चाहती थी. फ़िल्म की अभिनेत्री इतनी ख़ूबसूरत नहीं हो सकती थी. मैने सोचा सोनाली कुलकर्णी को लूँ लेकिन मनीषा को लेकर फ़िल्म बनाना भी एक चुनौती थी. फिर मनीषा मेरी दोस्त भी है. उसने सुनिश्चित किया है कि फ़िल्म में उसका सौंदर्य उभर कर न आए."


Monday, August 4, 2008

मल्लिका का हॉट साँग

मल्लिका शेरावत यदि फिल्म में हों और कोई सेक्सी गाना न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। मल्लिका की दर्शकों के बीच हॉट नायिका की इमेज है, इसलिए ज्यादातर निर्माता-निर्देशक मल्लिका पर सेक्सी गाना फिल्माते हैं।
‘मान गए मुगल-ए-आजम’ मल्लिका की आने वाली चर्चित फिल्म हैं, जिसमें उनके साथ राहुल बोस, केके मेनन और परेश रावल जैसे अभिनेता हैं।
इस फिल्म के लिए हाल ही में मल्लिका पर एक हॉट साँग फिल्माया गया। केके मेनन इस गाने में मल्लिका के साथ नजर आएँगे। इसे सुनिधि चौहान और सोनू निगम ने गाया है। इस गाने के बारे में फिल्म के निर्माता रतन जैन कहते हैं ‘गाने को काफी चटपटे अंदाज में लिखा गया है और इसका फिल्मांकन इसे और मसालेदार बनाता है। सरोज खान की कोरियोग्राफी शानदार है। यह गाना मेरी उम्मीदों से कई गुना बेहतर बना है और दर्शक इसे लंबे समय तक याद रखेंगे।‘ इस समय ‘मान गए मुगल-ए-आजम’ के संगीत को काफी पसंद किया जा रहा है और इसके निर्माता को उम्मीद है कि जैसे-जैसे फिल्म के प्रदर्शन की तिथि नजदीक आएगी वैसे-वैसे संगीत और लोकप्रिय होगा। तो तैयार हो जाइए मल्लिका का हॉट गाना देखने के लिए।

सल्लू के साथ नहीं दिखेंगी कैटरीना?

सलमान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को इंप्रेस करने के लिए उनके बर्थडे पर बेहतरीन पार्टी का आयोजन किया था, लेकिन उनका यह दांव उलटा पड़ गया। सूत्रों की मानें, तो उस दिन शाहरुख खान और सलमान के बीच हुई लड़ाई से कैटरीना काफी अपसेट हैं, इसलिए उन्होंने आगे सलमान के साथ काम नहीं करने का फैसला किया है। अगर कैटरीना अपना फैसला नहीं बदलती हैं, तो सुभाष घई की आने वाली फिल्म 'युवराज' इस जोड़ी की साथ में आखिरी फिल्म होगी।
वैसे, इन दिनों 'युवराज' की शूटिंग कर रहे कैटरीना और सलमान को देखकर बाकी की टीम बेहद हैरान है। दरअसल, सेट्स पर अब दोनों में जरा भी बातचीत नहीं होती। सूत्र बताते हैं कि पहले दोनों बेहद फ्रेंडली रहते थे, लेकिन ऐसा पहली बार देखने में आ रहा है, जब इस कपल ने आपस में जरा भी बातचीत नहीं की है। बल्कि हरेक शॉट के बाद दोनों अपनी वैनिटी वैन में चले जाते हैं। और तो और दोनों ने एक दूसरे से हैलो-हाय भी नहीं की।
आखिर वे दोनों बात क्यों नहीं कर रहे हैं? सूत्र कहते हैं कि पिछले दिनों पार्टी में हुए झगड़े के बाद कैटरीना ने सलमान से होस्ट होने के नाते शाहरुख से माफी मांगने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि सारा झगड़ा सलमान की गलती की वजह से हुआ है, जबकि सलमान ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया। इस वजह से कैटरीना ने उसने बातचीत बंद करने और साथ काम नहीं करने का फैसला किया है। अब देखना यह है कि कैटरीना के बाद सलमान का साथ निभाने कौन-सी हीरोइन आगे आती है।

Saturday, August 2, 2008

कैटरीना और रणबीर करेंगे ‘राजनीति

‘गंगाजल’ और ‘अपहरण’ जैसी फिल्म बनाने वाले प्रकाश झा की अगली फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ जैसे सितारों का होना अटपटा लगता है। इन दोनों को झा ने अपनी फिल्म ‘राजनीति’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना है। अजय देवगन, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेयी भी ‍इस फिल्म का हिस्सा है।
प्रकाश झा ने अपनी फिल्मों के लिए हमेशा सशक्त कलाकार ही चुने हैं। कैटरीना को अभिनेत्री कम और स्टार ज्यादा माना जाता है। झा के साथ काम करना कैटरीना के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है, क्योंकि अब झा जैसे निर्देशक भी उन्हें अपनी फिल्मों के लिए लेने लगे हैं, जिनकी फिल्में वास्तविकता के करीब होती हैं।
रणबीर और कैटरीना की यह दूसरी फिल्म साथ में होगी। इसके पहले राजकुमार संतोषी ने भी उन्हें अपनी फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कथा’ के लिए चुना है। ज्यादातर फिल्मों में कैटरीना अपनी उम्र से कही बड़े नायकों के साथ नजर आई हैं। अब वे हमउम्र नायकों की नायिका बनना चाहती हैं।
बताया जा रहा है कि ‘राजनीति’ की प्रेरणा महाभारत से ली गई है। इसे आधुनिक स्वरूप में दिखाया जाएगा। यह फिल्म प्रकाश झा का महँगा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।

Friday, August 1, 2008

सेक्सी होने का फायदा है : अमृता अरोड़ा

बॉलिवुड में उनके सफर की शुरुआत 'कितने दूर कितने पास' से हुई। फिल्म नहीं चली। इसके बाद की कई फिल्में भी एक के बाद एक कर पिटती गईं। यानी बॉक्स ऑफिस पर उन्हें जरा भी भाव नहीं मिला। इसके बावजूद, स्टार बनने की राह पर उनका सफर लगातार जारी रहा और आज वह एक स्टार बन चुकी हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमृता अरोड़ा की। हॉट गर्ल मलाइका अरोड़ा खान की बहन अमृता की पहचान आज उनके दम पर है। आज उनके पास कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं और इनमें काम करते हुए उन्हें काफी मन भी लग रहा है। वह खुद कही हैं, 'आज मेरे पास 'हेलो' और 'मेरा भारत महान' जैसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स हैं और इनमें काम करने में मुझे बड़ा मजा आ रहा है।' पिछले दिनों अमृता से मुलाकात हुई, तो कई और मुद्दों पर बात हुई।
मलाइका की बहन हूं, पर अपनी अलग पहचान है
मलाइका जैसी बहन पाना अपने आप में बड़ी अच्छी बात है, लेकिन इससे एक दुखद पहलू भी जुड़ा है। वह यह कि लोग मुझसे भी मलाइका जैसी बनने की उम्मीदें पाल लेते हैं। वे यह नहीं समझते या नहीं समझना चाहते कि मैं और मलाइका दो अलग-अलग व्यक्ति हैं। मैं मलाइको को बहुत चाहती हूं और वह मुझे बेहद अच्छी भी लगती है, लेकिन मेरी अपनी शख्सियत है, जिसकी पहचान किसी और से नहीं जुड़ी है।
सेक्सी लुक है, तो बढ़िया है
मैं अपने लुक का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना खूब जानती हूं। ऐसे में इनोसेंट व थोड़ा सेक्सी लुक होना अच्छा ही रहता है। लुक्स में इन दोनों चीजों का तालमेल बड़ा कारगर साबित होता है। मैं तो इसे आजमाने और हकीकत में बदलने की भरसक कोशिश करती हूं।
करना चाहती थी, सो कम कर लिया वजन मैं कुछ समय से अपना वजन कम करना चाहती थी और इसीलिए पिछले दिनों मैंने खुद को काफी हल्का किया है। वैसे, मैंने किसी खास फिल्म या किसी प्रोजेक्ट की वजह से ऐसा नहीं किया है। मैं योग व मेडिटेशन का नियमित अभ्यास करती हूं। साथ ही, खाने-पीने में भी यह ध्यान रखती हूं कि जो भी खाऊं, वह सेहत के लिए फायदेमंद हो। मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है।
अरबाज पर गुस्सा आया, पर हंस कर टाल गई
पिछले दिनों फिल्म 'हेलो' की शूटिंग के दौरान एक मामूली हादसा हुआ था, जिसमें मैं गिर गई थी। मैं एक गाने की शूटिंग के दौरान अरबाज के साथ डांस कर रही थी। यह गाना बड़ा फास्ट था। इतने फास्ट म्यूजिक पर डांस करते हुए मैं मुंह के बल गिर गई और मुझे बुरी तरह चोट लगी। इस पर तुर्रा यह कि अरबाज उस क्लिपिंग को बार-बार प्ले कर रहे थे। शुरू में तो मुझे बड़ा बुरा लगा,लेकिन बाद में मैंने हंस कर बात आई-गई कर दी।
सात फेरे की बात अभी नहीं शादी का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। इस बारे में अभी कुछ चल भी नहीं रहा है। फिलहाल तो जिंदगी जिस तरह चल रही है, उससे मैं बेहद खुश हूं।
ऐक्टिंग छोड़, कुछ नहीं जानती
फिल्मों को लेकर बचपन से ही मैं जबर्दस्त क्रेजी थी। आज अगर मैं फिल्मों में नहीं होती, तो क्या होती, इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती। यह सोचकर ही मुझे डर लगता है कि मैं ऐक्टिंग के अलावा कुछ और नहीं जानती हूं।
सलमान सबसे हॉट
बॉलिवुड में जितने भी 'हंक' हैं, उन सबमें सलमान भाई का जवाब नहीं। वह सबसे ज्यादा हॉट हैं। उनकी छवि ऐसी है, जो पर्दे के लिए एकदम फिट है। वैसे सैफ भी कूल ड्यूड हैं, लेकिन सलमान का जवाब नहीं।
सलमान को इंसाफ मिलेगा
सलमान को जो कोई भी जानता है, उसे पता है कि वह किसी को दुख नहीं पहुंचा सकते। मुझे देश के कानून में पूरा भरोसा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि सलमान को इंसाफ मिलेगा।

प्यार में नहीं, सेक्स में भरोसा: शर्लिन

यह तो मानना पड़ेगा कि बॉलिवुड की हॉट गर्ल शर्लिन चोपड़ा का एक्सपोज़र के मामले में कोई जवाब नहीं है।उनका पेटा का कैंपेन कौन भूल सकता है?इसेदेखकर लगता है जैसे हम किसी बी ग्रेड मूवी का सीन देख रहे हों?उन्होंने हाल ही में अपनी साथी कलाकार कोइना मित्रा की नाक की तुलना मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की सर्जरी से बिगड़ी नाक से की थी। तस्वीरों में:शर्लिन का है सबसे फैब्युलस फिगर शर्लिन के अनुसार उनके फोटो इतने खूबसूरत हैं कि उन्हें किसी म्यूजियम में रखा जा सकता है। उनका मानना है कि उनकी परफेक्ट बॉडी शेप और पर्सनैलिटी किसी भी आदमी को उनका दीवाना बना सकती हैं। तस्वीरों में: ज्यादा सेक्सी कौन? शर्लिन या राखी
वैसे अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने वाली शर्लिन काफी खुले विचारों की हैं। जब उनसे डेटिंग के बारे में पूछा गया,तो उन्होंने कहा,'मैं डेटिंग में नहीं,मेटिंग में विश्वास रखती हूं।'शर्लिन,इस लाइन में बोल्ड और बिंदास अंदाज से आप सुर्खिया तो बटोर सकती हैं,लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिकने के लिए बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म की जरूरत होती है।