rashtrya ujala

Friday, December 18, 2009

15 वर्ष बाद हम होंगे चीन से आगे

निर्मेश त्यागी
दिल्ली। 15 वर्षों का इंतजार करने की आवश्यकता है हम चीन से आगे होंगे। इसके बाद डरने की आवश्यकता नहीं है। वैसे भी अगर भारत सरकार चीन द्वारा उत्पादित वस्तुओं को प्रतिबंधित कर दे तो चीन सरकार टूट सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि चीन में तैयार किया गया माल भारत में ही बिक्री किया जाता है। जो आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं उसके बाद भारत को चीने से डरने की आवश्यकता नहीं है।
अमरीकी जगनगणना ब्यूरो के ताजा आंकड़ो के अनुसार चीन से तीन गुना अधिक जनसंख्या वृद्धि दर के कारण वर्ष 2025 तक भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा हो जाएगी। करीब 227 देशों की जनगणना के अनुमानों के आधार पर ब्यूरो ने अनुसार भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 1.4 प्रतिशत है,जो चीन की तुलना में तीन गुना ज्यादा है। ब्यूरो के अनुसार वर्ष 2025 तक भारत की जनसंख्या करीब 1.396 अरब और चीन की 1.394 अरब होगी। उस समय तक रूस और जापान के दुनिया के सर्वाधिक जनसंख्या वाले 10 देशों की सूची से बाहर होने की सम्भावना है। वहीं इथियोपिया और मेक्सिको इस सूची में शामिल होने वाले नए देश होंगे। प्रजनन दर में भारत अव्वल भारत में महिलाओं की प्रजनन दर औसतन 2.7 बच्चों को जन्म देने की है। यह दर घट रही है। चीन में 1990 के दशक में यह दर 2.2, 1995 में 1.8 और 2000 से 1.6 है। अमरीका में दर दो से ज्यादा है।