rashtrya ujala

Saturday, September 6, 2008

तूफान से तबाही, सात की मौत

मुरादाबाद/आगरा/बरेली/मेरठ। शुक्रवार रात को विभिन्न जिलों में कुदरती कहर ने तबाही मचा दी। आंधी तूफान, बिजली और बारिश के चलते जान-माल दोनों का नुकसान हुआ। इन घटनाओं में सात लोगों ने अपनी जान गंवायी है। उधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़ और नोएडा में शनिवार को पूर्वाह्न आए भूकंप के झटकों से बुलंदशहर के लोग भी सहमे रहे।रामपुर में झोपड़ी पर पेड़ गिरने से एक गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मथुरा में बिजली गिरने से दो बच्चों व मैनपुरी में मकान में दबकर दो भाइयों की मौत हो गई। पीलीभीत व शाहजहांपुर में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।मुरादाबाद मंडल में शुक्रवार रात के तूफानी मौसम से लड़खड़ाईं रेलवे, बिजली व फोन सेवाओं ने शनिवार सुबह तक अपना असर दिखाया। इसका सर्वाधिक असर रेलवे पर पड़ा।बरेली मंडल में आधी पानी से बरेली के शीशगढ़ में मानपुर गांव में मकान पर एक पेड़ गिरने से घर के मलवे में दबकर पांच लोग घायल हो गए। मार्गो पर पेड़ टूटकर गिरने के कई घंटे यातायात बाधित रहा। विद्युत तार टूटने से जिलों में बिजली व्यवस्था भी ठप रही जिसे शनिवार शाम तक सुचारू कराया लिया गया।बुलंदशहर : मेरठ और बुलंदशहर में शनिवार पूर्वाह्न 11.19 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये। इससे लोग सहमे रहे। इसके बाद लोगों में जनपद का भूजल स्तर गिरने, जमीन के अंदर खाली स्थान बढ़ने जैसी चर्चाएं दिन भर आम रहीं।

No comments: