केंद्र में आते ही अफजल को फांसी: राजनाथ
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह यहां पूरे चुनावी मूड में थे। चुनावी वायदों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने घोषणा की कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही आतंकी अफजल को फांसी पर लटका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी की मायावती सरकार की मनमानी पर अंकुश लगेगा,
किसानों को चार फीसदी ब्याज दर पर ऋण मिलेगा और महंगाई पर नियंत्रण किया जाएगा।भाजपा अध्यक्ष सोमवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच में पार्टी की '
विजय संकल्प रैली'
को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा उठाने वाले संगठनों के समर्थक राजनीतिक दलों की मान्यता खत्म करके उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जाए। पोटा कानून खत्म करके यूपीए सरकार ने सुरक्षाबलों का मनोबल तोड़ दिया। केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही आतंकवाद का सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबलों का सहयोग करें। देवबंद दारुल उलूम ने आतंकवाद का विरोध करके सराहनीय पहल की।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बहराइच बहादुरों की धरती है। यहां महाराजा सोहेलदेव पैदा हुए,
जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं से लोहा लिया। पर दुर्भाग्य है कि ऐसी वीर-
भूमि आज गोकशी की घटनाओं के लिए चर्चा में है। सिंह ने आरोप लगाया कि बसपा ने एक भी चुनावी वायदों पूरा नहीं किया।उन्होंने सवाल किया कि मुलायम सिंह व अमर सिंह को जेल भेजने की घोषणाओं का क्या हुआ?
उन्होंने कहा कि अगर उनके ऊपर कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगा,
तो वह राजनीति छोड़ देंगे। भाजपा सरकार बनने पर किसानों को चार फीसदी ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1100
रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment