rashtrya ujala

Sunday, September 28, 2008

दुष्कर्म के आरोप में दो भारतीयों को कैद

स्विंडन में रह रहे दो भारतीय नागरिकों को एक वेश्या के साथ दुष्कर्म के आरोप में कैद की सजा सुनाई गई है। सजा की आधी अवधि पूरी होने पर उन्हें स्वदेश लौटने को बाध्य होना पड़ सकता है।यहां की एक अदालत ने अरविंदर सिंह और करनैल सिंह को पिछले सप्ताह फरवरी में किए गए एक दुष्कर्म के मामले में दोषी पाया। अरविंदर को आठ साल और करनैल को सात साल तक की सजा सुनाई गई है। ये दोनों बिजली का काम करते हैं।स्विंडन में ये मैनचेस्टर रोड पर काम करने के लिए आए थे। वहीं यह दोनों एक वेश्या को बहला- फुसलाकर एक मकान में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

No comments: