rashtrya ujala

Tuesday, August 19, 2008

उदिता की फीमेल फैंस!




आपने ऐसी हीरोइनें बहुत देखी होंगी, जिनको लड़के काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने किसी ऐसी हीरोइन के बारे में सुना है, जिसकी खूबसूरती की तारीफ लड़कियां भी करती हों। अगर नहीं सुना है, तो घबराने की कोई बात नहीं। हम बता देते हैं। उस हीरोइन का नाम उदिता गोस्वामी है। उदिता की एक करीबी फ्रेंड ने बताया कि पिछले दिनों रिलीज हुई अपनी कुछ फिल्मों के बाद उदिता को इस बारे में पता चला। फिल्म में उनका रोल देखकर उदिता को भारी संख्या में मेल फैंस के लैटर मिले। साथ ही उन्हें काफी लड़कियों के लैटर भी मिले। आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि लड़कियों को उदिता में क्या पसंद आ गया? उनकी फ्रेंड के मुताबिक, लड़कियों ने उदिता के खूबसूरत होंठ और सेक्सी बॉडी की तारीफ की थी। अब वह समझ नहीं पा रही हैं कि तारीफ के लिए सिर्फ लड़कों को ही थैंक्स बोलें या फिर लड़कियों को भी थैंक्स कहें। दरअसल, उदिता को यह भी डर है कि कहीं लड़कियां उन पर कमेंट तो नहीं कर रहीं। वैसे उनका सोचना सही भी है क्योंकि लड़कियां इतनी आसानी से किसी की तारीफ नहीं करतीं। झूठी ही सही, लेकिन आपको इस बात की खुशी होनी चाहिए उदिता कि आप पहली ऐसी हीरोइन हैं, जिसकी लड़कियों ने भी तारीफ की है!

No comments: